150 यूनिट मुफ़्त बिजली योजना 2025: जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान: हर महीने 150 यूनिट फ्री बिजली योजना का पोर्टल शुरू , केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को 150 यूनिट हर महीने फ्री बिजली योजना में उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल का शुभारम्भ किया है. राजस्थान डिस्कॉम्स ने यह पोर्टल विकसित किया है. प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती और सुलभ सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जादाता बनाने की दिशा में यह योजना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनूठी पहल है. वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री फ्री बिजली योजना के लाभार्थियों को और अधिक लाभ देने की मंशा के उद्देश्य से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के साथ लीवरेज करते हुए 150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना की महत्वपूर्ण घोषणा की थी.
इस घोषणा की क्रियान्विति के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के रजिस्टर्ड उपभोक्ता https://www.energy.rajasthan.gov.in/Jvvnl, https://www.energy.rajasthan.gov.in/Jdvvnl, https://www.energy.rajasthan.gov.in/avvnl तथा वेबपोर्टल BijliMitra के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं.
ऐसे हर उपभोक्ता को 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति संयंत्र 33,000 रुपये की वित्तीय सहायता (3 किलोवाट क्षमता तक अधिकतम 78 हजार रूपए) भारत सरकार से मिलेगी. वहीं राजस्थान डिस्कॉम्स द्वारा 150 यूनिट हर महीने फ्री बिजली योजना के अन्तर्गत 17,000 रूपए प्रति संयंत्र की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी. इससे 1.1 किलोवाट क्षमता का पैनल पूरी तरह निशुल्क हो जाएगा. वहीं जो उपभोक्ता मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड नहीं हैं, वे पीएम सूर्यघर पोर्टल के माध्यम से वेंडर्स चुनकर स्वयं का रूफ टॉप सोलर लगा सकेंगे. इस पर वे नियमानुसार केन्द्रीय वित्तीय सहायता ही प्राप्त कर सकेंगे.
Comments
Leave A Comment